शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले संपन्न

जबलपुर:पश्चिम मध्य रेल के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम जबलपुर में चल रही 38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज चैंपियनशिप-2026 में टीम चैंपियनशिप के राउंड-6 के मुकाबले पूरे हुए। प्रतियोगिता में भारतीय रेल की विभिन्न इकाइयों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 7 अक्टूबर को हुए मुकाबलों में ईस्टर्न रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा।

अंकतालिका में 10 अंकों के साथ ईस्टर्न रेलवे पहले, 9 अंकों के साथ साउथ ईस्टर्न रेलवे दूसरे और वेस्ट सेंट्रल रेलवे को हराकर 8 अंकों के साथ साउदर्न रेलवे तीसरे स्थान पर रहा।इंडिविजुअल चैंपियनशिप के राउंड-1 में ग्रैंड मास्टर दीप्तायन घोष, आरोन्यक घोष, मित्रभा गुहा, एनआर विषाक, एनआर विग्नेश, आर्यन वाष्र्णेय, पी. श्याम निखिल, स्वप्निल एस. धोपडे और सायंतन दास ने अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं इंटरनेशनल मास्टर नीलाश शाह और आयुष शर्मा ने भी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में देशभर से आए रेलकर्मी खिलाड़ी रणनीतिक कौशल और एकाग्रता का प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी राउंड में टीम एवं व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबले जारी रहेंगे।

Next Post

थर्ड लाइन के काम से दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर: मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगाँव–कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत कल्याण–इगतपुरी रेलखंड में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण पश्चिम मध्य रेल से होकर चलने वाली दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 15 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12188 सीएसएमटी–जबलपुर गरीबरथ […]

You May Like