जबलपुर: मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगाँव–कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत कल्याण–इगतपुरी रेलखंड में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण पश्चिम मध्य रेल से होकर चलने वाली दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 15 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12188 सीएसएमटी–जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस कल्याण–कर्जत–पुणे–मनमाड होकर जबलपुर पहुंचेगी और इगतपुरी तथा नाशिक रोड नहीं जाएगी।
इसी तरह 16 अक्टूबर को जबलपुर से रवाना होने वाली 02198 जबलपुर–कोयंबटूर एक्सप्रेस स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जलगाँव–नंदुरबार–वसई रोड–पनवेल होकर कोयंबटूर जाएगी। यह ट्रेन भी नाशिक रोड स्टेशन नहीं जाएगी। रेल प्रशासन ने प्रभावित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों से ट्रेन के मार्ग और समय की अद्यतन जानकारी अधिकृत रेलवे सूचना सेवाओं से प्राप्त करने की अपील की है।
