कांवडियों के लिये जिले के प्रमुख स्थलों पर प्रशासन बनवा रहा विश्राम केन्द्र, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधायें रहेंगी

ग्वालियर: श्रावण् मास में शिव मंदिरों पर काँवड़ चढ़ाने के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग को सुगम बनाने एवं तिराहे व चौराहों पर उनको विश्राम के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थायें बेहतर करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए हैं।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से कहा कि काँवड़ियों के जिले में आगमन के अवसर पर रास्ते में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रमुख तिराहे व चौराहों पर उनके विश्राम एवं जलपान की व्यवस्था के लिये केन्द्र स्थापित किए जाएं। इन केन्द्रों पर जलपान के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधायें भी हों, यह सुनिश्चित किया जाए।
काँवड़ियों के लिए यहाँ बनाए जायेंगे सहायता केन्द्र
ग्वालियर जिले में काँवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं की सहायतार्थ कुल 21 सहायता केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इनमें भितरवार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लदवाया, खेरवाया, बागवई, पवाया, अमरौल, चीनौर व करहिया शामिल हैं। इसके अलावा डबरा विकासखंड के अंतर्गत जौरासी मंदिर, टेकनपुर (हर्षा वाटिका) व समूदन पंचायत भवन एवं अन्य दो केन्द्र, विकासखंड घाटीगाँव के अंतर्गत नया गांव (रॉयल ऑटो मोबाइल शोरूम), सारर्थी रिसोर्ट पनिहार, राज फिलिंग सेंटर घाटीगाँव व मोहना बायपास तिराहा एवं मुरार विकासखंड के अंतर्गत बरेठा टोल प्लाजा व लक्ष्मणगढ़ पुल के नीचे सहायता केन्द्र बनाए जायेंगे। इसी तरह ग्वालियर सिटी के अंतर्गत झांसी रोड़ पर विक्की फैक्ट्री, पुरानी छावनी थाने के पास एवं मधुसूदन ढाबा बेला की बावड़ी पर सहायता केन्द्र बनाए जा रहे हैं।

Next Post

MP में सक्रिय दो मानसूनी सिस्टम, विंध्य और बुंदेलखंड में आज भी भारी वर्षा के हालात

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के ऊपर दो बड़े मानसूनी सिस्टम प्रभावी हैं। विंध्य और बुंदेलखंड अंचलों में इन सिस्टम्स का असर खासा नजर आ रहा है, जहां कहीं-कहीं भारी बारिश की स्थिति बन रही है।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के पास एक […]

You May Like