हॉकी इंडिया इलेवन को हराकर स्पोर्ट्स मिनिस्टर इलेवन ने जीता प्रदर्शनी मुकाबला

नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुए प्रदर्शनी मुकाबले में स्पोर्ट्स मिनिस्टर इलेवन ने हॉकी इंडिया इलेवन को 3-1 से हराया।

आज यहां आयोजित समारोह के दौरान में पुरुष एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै शहरों में खेला जाएगा। इस अवसर पर तमिलनाडु के खेल मंत्री उदय निधि मारन, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ,अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम मौजूद थे।

भारतीय हॉकी के शताब्दी समारोह के अवसर पर स्पोर्ट्स मिनिस्टर इलेवन और हॉकी इंडिया इलेवन के बीच एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन हुआ। जिसे स्पोर्ट्स मिनिस्टर इलेवन ने जीता। इस दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया, खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे, केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हॉकी का आंनद लिया।

इस अवसर पर हॉकी के 100 वर्षो के इतिहास गौरवशाली यात्रा को दर्शाने के लिए एक विशाल फोटो प्रदर्शनी में 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से लेकर आधुनिक दौर की दुर्लभ तस्वीरें, ओलंपिक झलकियां और प्रदर्शित यादगार वस्तुओं का केन्द्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया, खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे, केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मुआयना किया और हॉकी के इतिहास को जाना। इस दौरान हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ झा भी मौजूद थे।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर डा. मांडविया ने हॉकी के पूर्व दिग्गजों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। “भारतीय हॉकी के 100 वर्ष” नामक आधिकारिक स्मारक संस्करण जारी किया गया। इस पुस्तक में भारतीय हॉकी की प्रमुख विजयों, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी उन महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश को ओलंपिक और विश्वस्तर पर गौरवान्वित किया।

 

 

 

Next Post

मानव तस्करी और धन शोधन मामले में ईडी ने कोलकाता और सिलीगुड़ी के परिसरों पर छापे मारे

Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 नवंबर(वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति में कथित रूप से शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए विधाननगर, कोलकाता और सिलीगुड़ी में आठ परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि इस अभियान […]

You May Like