पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

मुरैना। दिमनी थाना क्षेत्र में एक पति अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दंपति के पांच बच्चे बताए गए हैं। हमीरपुर निवासी दंपति शिवपूजन और शकुंतला देवी पेशे से मजदूर हैं। दोनों मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव में ईंट भट्ठे में कार्य कर रहे थे। इसी इलाके में दंपति एक बच्चे के साथ रहते थे. मृतक महिला का पति शिवपूजन नशे का आदी है। आरोपी ने नशे की हालत में महिला के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मृतका को घर में बंद कर एक बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया। जब अन्य मजदूरों ने महिला को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला।

Next Post

बुक बैंक का होगा नियमित संचालन

Thu Apr 17 , 2025
शिक्षिका ने दान की प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें   जबलपुर। पुस्तक मेले में बुक बैंक के सफल क्रियान्वन के पश्चात छात्रों अभिभावकों की सुविधा के लिये अब बुक बैंक का नियमित संचालन एमएलबी स्कूल परिसर के पास केंद्रीय ग्रंथालय (सेंट्रल लायब्रेरी) से किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने […]

You May Like