ग्वालियर:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की 10 दिवसीय सनातन यात्रा आज अपने दसवें और अंतिम दिन वृंदावन में भव्य समापन की ओर बढ़ रही है। यात्रा का ये अंतिम चरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज पदयात्रा जैत गांव से प्रस्थान कर लगभग 7 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पावन नगरी वृंदावन पहुंचेगी। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं के साथ भव्य आयोजन में भाग लिया और सभी उपस्थितों के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी श्रद्धा और उत्साह की सराहना की।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता के हर काम का अभिनंदन है, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में शामिल हुआ हूं, उनका अभिनंदन है, सामाजिक समरसता के इस कार्यक्रम में, गोपाल-कृष्ण का भी आशीर्वाद मिलेगा और कोई भी समरसता का कार्यक्रम हो उसमें आनंद आता है।
