कोलंबो, 24 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है और 21,000 से अधिक नागरिक प्रभावित हुए हैं।
आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने शुक्रवार को बताया कि खराब मौसम से 5,361 परिवारों के कुल 21,778 लोग प्रभावित हुए हैं। कुल 591 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है।
देश के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को कई प्रांतों में 50 मिमी से अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी और दक्षिणी प्रांतों के समुद्र में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
सिंचाई विभाग के मुताबिक भारी बारिश के कारण 15 प्रमुख तालाब लबालब भर गए हैं।
Next Post
चीन के विकास में अवसर के साथ चुनौतियां भी बढ़ रही हैं: जिनपिंग
Fri Oct 24 , 2025
बीजिंग 24 अक्टूबर (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन का विकास इस समय ऐसे दौर से गुज़र रहा है जिसमें बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच रणनीतिक अवसर तो बढ़ ही रहे हैं, साथ ही जोखिम तथा चुनौतियाँ भी बढ़ रही हैं। चीनी समाचार […]

You May Like
-
9 months ago
देहात में फिर दहशत: महू में युवक को सरेराह मारी गोली
-
2 years ago
टीसीएस ने यूरोप की वैंटेज टावर्स से की साझेदारी
