टीसीएस ने यूरोप की वैंटेज टावर्स से की साझेदारी

कोलकाता, (वार्ता) सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने यूरोप के दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार टावर ऑपरेटर वैंटेज टावर्स के साथ साझेदारी की है।

टीसीएस ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यह साझेदारी 86,000 साइटों के नेटवर्क को कवर करते हुए एक डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए की गई है, जिसका उद्देश्य टेलीकॉम टावर इंस्टॉलेशन के लिए भूमि पट्टे पर लेने वाले संपत्ति मालिकों के अनुभव को बदलना है।

इस पहल का लक्ष्य संपत्ति मालिकों के लिए सेवा प्रक्रियाओं को आसान बनाना, प्रतिधारण दर बढ़ाना और पूरे यूरोप में वैंटेज टावर्स के साथ टेलीकॉम साइट साझेदारी को मजबूत करना है। इस सहयोग के तहत टीसीएस टेलीकॉम के लिए अपनी प्रमुख डिजिटल समाधान पेशकश टीसीएस क्रिस्टलस को भी तैनात करेगा, जिससे डिजिटल परिवर्तन को गति मिलेगी।

इस कार्यक्रम के तहत यूरोप के आठ बाजारों में संपत्ति मालिकों को अपने पसंदीदा चैनलों के माध्यम से चौबीस घंटे सात दिन ग्राहक सहायता मिलेगी। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मकान मालिकों को सशक्त बनाया जाएगा और वैंटेज टावर एजेंटों एवं अन्य हितधारकों को महत्वपूर्ण जानकारी तक आसान पहुंच प्राप्त होगी।

वैंटेज टावर्स के मुख्य डिजिटल अधिकारी टोबियास स्टीनिग ने कहा, “हमारे मकान मालिकों के साथ दीर्घकालिक संबंध दोनों पक्षों के लिए लाभदायक हैं और यूरोप में नेटवर्क विस्तार और डिजिटलीकरण के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। यह संयुक्त परियोजना हमारी परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और स्थायी साझेदारी सुनिश्चित करने के हमारे वादे को मजबूत करती है।”

यह साझेदारी टीसीएस और वैंटेज टावर्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का विस्तार है, जो प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों के माध्यम से मूल्य निर्माण पर केंद्रित है। वैंटेज टावर्स अपने बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए इन संपत्ति भागीदारों पर निर्भर करता है और इस पहल से संपत्ति भागीदारों को दीर्घकालिक सहयोगी में बदलने की उम्मीद है, जिससे वैंटेज टावर्स के स्थायी दूरसंचार विस्तार मिशन को बल मिलेगा।

टीसीएस के कम्युनिकेशन, मीडिया और सूचना सेवा (सीएमआई) के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने कहा, “हम वैंटेज टावर्स के साथ इस रणनीतिक पहल पर साझेदारी करके खुश हैं। इससे उनके मकान मालिकों के अनुभव को बदलने, व्यापार बढ़ाने और निर्बाध साइट संचालन को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। सर्विसनाउ के साथ हमारी मजबूत साझेदारी, वैंटेज टावर्स की वृद्धि और डिजिटल परिवर्तन की आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार को सक्षम बनाएगी।”

Next Post

सांसद लालवानी ने ली आईडीए के कार्यों की जानकारी

Thu Mar 6 , 2025
इंदौर:आज सासंद ने शहर में चल रहे आईडीए के कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही विभिन्न केंद्रीय विभागों से संबंधित रुकावटों की समीक्षा की.सांसद शकर लालवानी ने आज आईडीए सभागृह में प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. लालवानी ने केबल कार के प्रस्तावित दो रूट […]

You May Like