मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री आज मेट्रो दूसरे चरण का करेंगे शुभारंभ

इंदौर: आखिरकार मेट्रो रेल के विस्तारित ट्रैक के शुभारंभ का दिन तय हो गया. शनिवार शाम ब्रिलिएंट कन्वेशन सेंटर में मुख्यमंत्री, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, शहरी विकास राज्यमंत्री द्वारा इंदौर मेट्रो के विस्तारित ट्रैक मालवीय नगर चौराहे तक का शुभारंभ करेंगे.आज इंदौर मेट्रो के दूसरे चरण सुपर कॉरिडोर 3 से मालवीय नगर चौराहा तक विस्तारित ट्रैक शुभारंभ होगा. शहर के विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल विस्तारित मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे. 6 सितंबर रविवार से मेट्रो आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. इसके साथ ही यात्रियों को गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबी मेट्रो यात्रा की सुविधा मिलेगी. मेट्रो की पहली ट्रेन दोनों छोरों से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे रवाना होगी, जबकि अंतिम ट्रेन शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध रहेगी तथा प्रतिदिन 80 से अधिक फेरे संचालित किए जाएंगे.

डिजिटल टिकटिंग से स्मार्ट और कैशलेस यात्रा
यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर मेट्रो में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन प्रणाली पहले से संचालित है. यात्री मेट्रो रेल का मोबाइल ऐप द्वारा डिजिटल टिकट प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही यूपीआई, क्यूआर कोड, ई-वॉलेट एवं मोबाइल ऐप से कैशलेस भुगतान कर यात्रा कर सकते हैं.

रिटर्न, ग्रुप टिकट एवं ई-वॉलेट रिचार्ज पर विशेष लाभ
यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रमोशनल डिस्काउंट पॉलिसी लागू की गई है. इसके तहत रिटर्न जर्नी टिकट पर 5 प्रतिशत तथा ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, मोबाइल ऐप द्वारा ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर रिचार्ज राशि अनुसार 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बोनस मिलेगा. 200-499 रुपए के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, 500-999 पर 10 प्रतिशत, 1000-1499 पर 12 प्रतिशत तथा 1500-2000 रुपए के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा

Next Post

सत्यसाईं के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान

Sat Sep 5 , 2026
सीहोर। श्री सत्यसांईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज के विधि विभाग में जागृति योजना के अंतर्गत सशक्त युवा सशक्त भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान चित्रकला, वाद-विवाद एवं नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक […]

You May Like