सत्यसाईं के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान

सीहोर। श्री सत्यसांईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज के विधि विभाग में जागृति योजना के अंतर्गत सशक्त युवा सशक्त भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान चित्रकला, वाद-विवाद एवं नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक एवं विधिक जागरूकता का संदेश दिया. प्रतियोगिता में विधि विभाग ने प्रथम, होम्योपैथी विभाग ने द्वितीय तथा आयुर्वेद विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरस्कार वितरण समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी श्रीमती स्वप्नश्री सिंह मुख्य अतिथि रहीं. न्यायिक मजिस्ट्रेट साकेत जैन एवं फारूक अहमद सिद्दीकी की उपस्थिति में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए. विधि विभाग की डीन डॉ. अमृता सोनी ने स्वागत भाषण दिया. संचालन श्रीमती रुचि चौहान ने किया, जबकि आभार विभागाध्यक्ष प्रो. शोभा व्यास ने माना. आयोजन में डॉ. उमेश पांडे सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका रही.

 

Next Post

नीतू कपूर को ऋषि कपूर से मिलने नहीं देती थीं मां, डेट पर कजिन को भेजती थीं साथ, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

Sat Sep 5 , 2026
मुंबई, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी की 1974 में ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। हालांकि, नीतू की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में नीतू कपूर और ऋषि कपूर का […]

You May Like