मंडला में 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन एवं एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर सहित दबोचा है।पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जेलघाट तिराहा, मंडला के पास स्मैक (ब्राउन शुगर) बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.60 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20,000 बताई गई है, बरामद की गई।आरोपी की पहचान राहुल बंजारा पिता स्व. भद्दू बंजारा, उम्र 25 वर्ष, निवासी खइया मोहल्ला, तिलक वार्ड मंडला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मंडला एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

Bhel लेडीज क्लब में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का दस दिवसीय मेला शुरू

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल: बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित मसाला एवं वेलफेयर सेंटर, गांधी मार्केट पिपलानी स्थित शाखा में बुधवार को महिलाओं द्वारा निर्मित हस्‍तनिर्मित उत्‍पादों के दस दिवसीय मेले का शुभारंभ क्लब की अध्‍यक्ष श्रीमती रोजी उपाध्‍याय ने किया। यह मेला “हाथों से दिल तक” थीम पर आधारित है, जिसमें महिलाओं के […]

You May Like