सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने पार किए गैस सिलेंडर और राशन, बच्चों की किताबें भी ले गए

रीवा, रीवा जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की अब चोरों ने शिक्षा के मंदिर और नौनिहालों के निवाले पर भी डाका डालना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तिलखन नेबुहा टोला से सामने आया है, जहां चोरों ने एक शासकीय प्राथमिक स्कूल के किचन का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान और राशन पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे, तो बिखरा सामान और टूटा ताला देखकर दंग रह गए।स्कूल के शिक्षक प्रिंस कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस शासकीय बिल्डिंग में प्राथमिक शाला के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र भी संचालित किया जाता है।

यहाँ पढ़ने वाले छोटे बच्चों और दर्ज आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए एक संयुक्त किचन बना हुआ है। चोरों ने इसी रसोई घर को अपना निशाना बनाया।शिक्षक प्रिंस कुमार सिंह के अनुसार, रोजाना की तरह जब वे आज सुबह स्कूल पहुंचे, तो उन्हें रसोई घर का ताला टूटा हुआ मिला। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। किचन में रखा पूरा सामान गायब था। चोरों ने वहां रखे दो भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर, खाना पकाने का चूल्हा, बड़ी गैस भट्टी और बच्चों के भोजन के लिए रखा सरकारी खाद्यान्न पूरी तरह पार कर दिया था।

इसके अलावा चोर स्कूल के कमरों से बच्चों की पठन-पाठन सामग्री भी समेट ले गए। गैस सिलेंडर और राशन चोरी हो जाने के कारण अब मासूम बच्चों के मध्यान्ह भोजन पर भी संकट खड़ा हो गया है।फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय बैकुंठपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और चोरी गए सरकारी सामान की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।

Next Post

अमेरिका-ईरान युद्ध पर 38 अरब डॉलर से अधिक खर्च, मिसाइल रक्षा प्रणाली को उबरने में लगेंगे कई वर्ष : रिपोर्ट

Wed Sep 16 , 2026
वाशिंगटन, 16 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के कारण अमेरिका को एक अगस्त तक करीब 38.1 अरब अमेरिकी डॉलर (2,69,545 करोड़ रुपये) का भारी वित्तीय नुकसान हो चुका है। सैन्य अभियानों की तीव्रता के आधार पर आने वाले एक महीने की लड़ाई में अमेरिका को दो से तीन […]

You May Like