
आष्टा. सिद्दीकगंज पुलिस ने क्षेत्र में मंदिरों की घंटियों की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 घंटियां बरामद की. चोरी की घंटियां खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाचरोद के ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बदमाश हनुमान मंदिर से घंटियां चोरी कर ले गए. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल द्वारा टीम गठित की गई. जांच के दौरान ब्रजमोहन वर्मा आ. जमना प्रसाद, संतोष बारेला आ. स्व. प्रेमसिंह निवासी ग्राम सिद्दीकगंज को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. दोनों आरोपियों ने मंदिरों से घंटियां चोरी करना कबूूल किया. आरोपियों ने बताया कि वे इन घंटियों को आष्टा में बेचते थे. आरोपियों से कुल 7 चोरी गई घंटियां बरामद की गई. पुलिस ने घंटियां खरीदने वाले दुकानदार गौरव चन्द्रवंशी को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है. अन्य मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड लिया गया.
