अपने घरों में सुरक्षित मिले वेद विद्यालय से गायब हुए तीनों छात्र

सतना। मैहर देवी जी स्थित वेद विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात्रि भोजन के वक्त तीन छात्र अनुपस्थित मिले. शुरुआत में इसे सामान्य अनुपस्थिति समझा गया, लेकिन जब देर रात तक छात्रों का कोई पता नहीं चला, तो उनके लापता होने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई. गनीमत रही कि मंगलवार को तीनों छात्र अपने आने घरों में सुरक्षित पाए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र दोपहर तक विद्यालय में सामान्य रूप से मौजूद थे. इसके बाद वे अचानक विद्यालय परिसर से लापता हो गए. किसी शिक्षक या छात्र को उनके बाहर जाने की स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है. कम उम्र होने के कारण विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन के साथ-साथ परिजन भी चिंतित हो गए. जब देर रात तक छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला तब विद्यालय प्रबंधन ने मैहर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते ही तत्काल जांच शुरू कर दी और संभावित स्थानों पर खोज अभियान तेज कर दिया. पुलिस-प्रशासन की तरफ से छात्रों को ढूंढने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मंदिर क्षेत्र में पूछताछ शुरू की है. साथ ही विद्यालय के आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरों और छात्रों के संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

एसडीएम ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही मैहर एसडीएम दिव्या सिंह वेद विद्यालय पहुंचीं. उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस व शिक्षकों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. एसडीएम ने निर्देश दिए कि छात्रों की तलाश में कोई भी लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने कहा, हर संभव तरीके से तीनों छात्रों को ढूंढने का कार्य किया जा रहा है. जिसका नतीजा यह हुआ कि तीनों छात्र अपने अपने घरों में सुरक्षित पाए गए। यह जानकारी सामने आते ही सभी ने राहत की सांस ली।

इनका कहना है

मैहर जिले के वेद विद्यालय में पढ़ रहे तीनों बच्चे अपने अपने घर में सुरक्षित पाए गए हैं।कल सोमवार की रात वेद विद्यालय मैहर से बाउंड्री फांद कर 3 बच्चे गायब हो गए थे।स्थानीय प्रशासन द्वारा भागे हुए तीनों बच्चों के अभिभावक और रिश्तेदारों के यहां पतासाजी की गई। जिसमें कुशेड़ी मैहर ,खुटहा,और जबलपुर के एक एक बच्चे को उनके परिवार के पास सुरक्षित ढूंढ निकाला गया है।

दिव्या पटेल

एस डी एम मैहर

Next Post

पूर्ण सतर्कता और गंभीरता के साथ करें सुचितापूर्ण परीक्षाओं का संचालन

Wed Feb 4 , 2026
सतना। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी की परीक्षायें 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की जा रही है। सतना जिले में कुल 58 परीक्षा केन्द्र बनाये जाकर इनमें केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा चुकी है। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी […]

You May Like