जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गोपालपुर में जहरीली वस्तु का सेवन करने वाली एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी विजय भूमिया (33), एमपीईबी में निजी कर्मचारी हैं, जिसकी भाभी मनीषा भूमिया (32) ने घर पर किसी अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मनीषा भूमिया ने दम तोड़ दिया। महिला ने आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Next Post
घर से लापता हुआ 10 साल के बालक का अपहरण, जंगलों में ले गया आरोपी, शराब के नशे में पीटा
Sat Oct 17 , 2026
गुना:गुना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से अचानक लापता हो गए महज 10 साल के एक मासूम बच्चे ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत के दम पर मौत के मुंह से वापसी की है। अपहरण और क्रूरता की यह दास्तान किसी फिल्मी थ्रिलर से […]

You May Like
-
2 years ago
किशोरी का अपहरण कर रेप