बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर

रीवा। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महसांव भइया टोला बस्ती के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ. जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से ठेला चलाकर अपना जीवन-यापन करने वाले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार महसांव भइया टोला बस्ती निवासी धनी कोल उम्र लगभग 65 वर्ष और उनकी पत्नी रोजाना की तरह रेडियो स्टेशन महसांव के मुख्य मार्ग के किनारे अपनी आजीविका के लिए राजश्री गुटखा और अन्य सामग्रियों का ठेला लगाते थे. शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे दोनों वृद्ध पति-पत्नी अपनी दुकान बंद कर ठेला समेटकर अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एम्बुलेंस को सूचित किया. सूचना मिलते ही खड्डा टोल प्लाजा की आपातकालीन एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रीवा में भर्ती कराया. अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग धनी कोल ने घावों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया. वहीं उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू में जीवन और मौत की जंग लड़ रही हैं. ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बुजुर्ग और उनकी पत्नी अत्यंत गरीब थे और इस छोटे से ठेले से ही दोनों अपनी रोजी-रोटी कमाकर भरण-पोषण करते थे।गुढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है.

घटना के बाद परिजनो ने लगाया जाम

अनियंत्रित टैक्टर से हुए इस हादसे को लेकर दोपहर 12 बजे से इस चिलचिलाती धूप में परिजनो ने गांव के लोगो के सहयोग से रेडियों स्टेशन महसांव भैया टोला तिराहा ने.हा. 39 में जाम लगा दिया गया. जाम की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव सहित गुढ़ पुलिस मौके में पहुंच कर परिजनो को समझाइश दी और जाम खुलवाने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

देशवासियों को नसीहत लेकिन सरकार खरीद रही सोनाः दिग्विजय

Sun May 17 , 2026
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को ग्वालियर में एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जन अपेक्षाओं एवं हर मुददे पर लगभग फेल रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक, डीजल पेट्रोल पर भी सरकार को घेरा। दिग्विजय सिंह […]

You May Like