भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों की सेवा में सदैव समर्पित रहे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान अमूल्य रहा और वे जमीन से जुड़े जननेता के रूप में पहचाने जाते थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अजीत पवार का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
