​भारत दर्शन पर आए जम्मू के छात्र पहुंचे भोपाल, महापौर से सीखे स्वच्छता और विकास के गुर

भोपाल। राजधानी में जम्मू से आए छात्रों के दल ने महापौर मालती राय से मुलाकात की. भारत दर्शन टूर के तहत 5 दिवसीय भोपाल प्रवास पर आए 20 विद्यार्थियों ने महापौर राय से राजधानी के विकास एवं जनसुविधा हेतु नगर निगम,द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की. महापौर राय ने छात्रों को नगर निगम की विकास कार्यों के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के लिए शहर में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी. राय ने विद्यार्थियों के दल को शहर कर नैसर्गिक सुंदरता को निहारने तथा ऐतिहासिक बड़ी झील में शिकारा बोट पर नौका विहार का आनन्द लेने को भी कहा. इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे.

 

Next Post

खाद्य विभाग का छापा: घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग, 35 सिलेंडर जब्त

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल। राजधानी में अतिरिक्त कलेक्टर के निर्देश पर जिला खाद्य प्रशासन ने अवैध सिलेंडर की सप्लाई को लेकर कार्रवाई की. यह कार्रवाई शहर के न्यू मार्केट, जहांगीराबाद व अन्य क्षेत्रों में होटल एवं रेस्टोरेंट पर की गई. इस दौरान 35 गैस सिलेंडरों को जब्त किए गए. जिला खाद्य अधिकारी चंद्रभान […]

You May Like