कॉलेज परिसर में दिखे तेंदुआ शावक के पंजे के निशान

जबलपुर। ओएफके परिसर, जीसीएफ के पास, घाना खमरिया में चहलकदमी के बाद अब तेंदुए के बच्चे के पैर के निशान सिविल लाइन स्थित वेटरनरी कॉलेज परिसर में देखे गए हैं। मौके पर पहुंचे स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फारेंसिक एंड हैल्थ के एक्सपर्ट्स ने भी आशंका जाहिर की है कि ये निशान तेंदुए के शावक के ही हैं। इस खबर के बाद वेटरनरी कॉलेज के कर्मचारियों में खासी दहशत व्याप्त हो गई है। सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि तेंदुए के बच्चे ने परिसर में दस्तक दी है मतलब बड़ा तेंदुआ परिसर के आसपास मौजूद है। कर्मचारियों ने व वेटरनरी प्रबंधन ने डीएफओ से मांग की है कि वेटरनरी कॉलेज परिसर के आसपास अभियान चलाकर तेंदुओं के बारे में सर्चिंग की जाए।

फूल तोड़ते समय दिखे निशान

जानकारी के अनुसार वेटरनरी कॉलेज परिसर में कर्मचारी विनीत बैरागी अपने अन्य कुछ साथियों के साथ मिलकर रोजाना की तरह पौधों में पानी डाल रहा था। इसके बाद वह फूल तोड़ने पौधों के पास गया जिस दौरान उसने देखा कि जमीन पर तेंदुआ के पैर के निशान बने हैं। इसके बाद उसने तत्काल वेटरनरी प्रबंधन और वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मुआयना किया।

इनका कहना है-

–वेटरनरी कॉलेज परिसर में तेंदुए के पैर के निशान मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम को भेजा गया था। जमीन पर पानी और मिट्टी अधिक थी जिस वजह से तेंदुए के पैर के निशान होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। एहतेयात के तौर पर वेटरनरी कॉलेज के कर्मचारियों को कहा गया है कि वे रात में न निकलें और अगर निकलें तो टॉर्च लेकर शोर करते हुए निकलें।

–पुनीत सोनकर, डीएफओ जबलपुर।

Next Post

बीएचईएल में 68वें राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का समापन, एसडब्ल्यूई विभाग को मिली इम्प्रेस ट्रॉफी

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में 68वें राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का समापन औपचारिक समारोह के साथ किया गया। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह प्रतिवर्ष 12 से 18 फरवरी तक मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत उत्पादकता की शपथ के साथ की गई। सप्ताह भर कर्मचारियों में जागरूकता और सहभागिता […]

You May Like