अफगानिस्तान में 130 लोगों को जहर दिये जाने की रिपोर्ट

काबुल, 04 सितंबर (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में 130 लोगों को जहर दिये जाने की रिपोर्ट है।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तागफिर गुरबाज ने गुरूवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम जाजी मैदान जिले के शम्सी गांव में हुयी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी गई है और अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है और इसके पीछे क्या मकसद था।

 

Next Post

विद्युत मंडल पेंशनर्स एसो. का रजत जयंती समारोह आज मनेगा

Thu Sep 4 , 2025
*प्रदेश भर से आएंगे पेंशनर्स प्रतिनिधि* ग्वालियर । मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के सचिव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी नामदेव ने बताया कि विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन माधव डिस्पेंसरी के सामने, जैन छात्रावास पर 5 […]

You May Like