अनुपमा में जल्द बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां रजनी की साजिश अनुपमा और राही के सामने बेनकाब होगी। प्रेम और प्रेरणा की बढ़ती नजदीकियां राही के रिश्ते में तनाव पैदा करेंगी।
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा लगातार देखने को मिल रहा है, जहां एक तरफ रजनी की चालाकियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रेम, प्रेरणा और राही के रिश्तों में नई दरार पड़ती नजर आ रही है।
हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया है कि रजनी ने बेहद चालाकी से अनुपमा से चॉल के पेपर्स पर साइन करवा लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि अनुपमा को अभी तक इस धोखे की कोई भनक नहीं लगी है। रजनी अब भी उसके सामने हमदर्द बनने का नाटक कर रही है और खुद को उसकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम दिखा रही है। लेकिन दर्शक साफ देख पा रहे हैं कि रजनी का मकसद सिर्फ अपना फायदा है।
