
खरगोन। यूएस-इंडिया ट्रेड डील के विरोध में भारत कृषक समाज ने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसान-विरोधी प्रावधान निरस्त करने की मांग की। मप्र अध्यक्ष अरुण यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कसरावद विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव तथा भगवानपुरा विधायक केदार सिंह डाबर शामिल हुए। सचिन यादव ने आरोप लगाया कि जीरो टैरिफ नीति से भारतीय कृषि पर खतरा बढ़ेगा और अमेरिका को लाभ मिलेगा, जबकि भारत के उत्पादों पर 18% टैरिफ असंतुलन पैदा करेगा। ज्ञापन में सोया तेल व डीडीजी आयात की अनुमति पर भी आपत्ति जताई गई। भारत-अमेरिका कृषि ढांचे की असमानता, सब्सिडी अंतर और किसानों पर आर्थिक बोझ का हवाला देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को समर्थन घोषित किया गया। कई किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
