होली से पहले ग्वालियर में खाद्य विभाग ने 5 डलिया मावा किया जब्त

ग्वालियर: जिला प्रशासन के खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना पर फूलबाग चौराहे के पास स्थित मैदान में छापामार कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 डलिया मिलावटी मावे की आशंका पर मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। होली के नजदीक आते ही खाद्य विभाग के अधिकारी एक बार फिर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

शहर की डेयरिया, नमकीन, मिठाइयां और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज जा रहे हैं। क्योंकि त्योहारों के पास आते ही खाद्य पदार्थ बनाने वाले खाने पीने की चीजों में मिलावट करना शुरू कर देते हैं। जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है।

Next Post

बैजाताल बोट क्लब के नौकायन प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि

Thu Mar 6 , 2025
ग्वालियर: बैजाताल बोट क्लब में नौकायन अब बढ़ी हुई दर से किया जाएगा। नगर निगम ग्वालियर की परिषद के ठहराव के अनुसार बैजाताल बोट क्लब के नौकायन प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उसी क्रम में बैजाताल पर आने वाले सैलानियों के […]

You May Like