बैजाताल बोट क्लब के नौकायन प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि

ग्वालियर: बैजाताल बोट क्लब में नौकायन अब बढ़ी हुई दर से किया जाएगा। नगर निगम ग्वालियर की परिषद के ठहराव के अनुसार बैजाताल बोट क्लब के नौकायन प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उसी क्रम में बैजाताल पर आने वाले सैलानियों के लिए प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। जिसमें वाटर बाईक के लिए महिला, पुरुष को 50 रूपये, 03 वर्ष से 12 वर्ष की आयु तक के लिए 30 रूपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 रूपये एवं दिव्यांग के लिए निशुल्क रहेगा।

इसी प्रकार पेडल बोट के लिए महिला, पुरुष को 50 रूपये, 03 वर्ष से 12 वर्ष की आयु तक के लिए 30 रूपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 रूपये एवं दिव्यांग के लिए निशुल्क रहेगा तथा इलेक्ट्रिक बोट के लिए महिला, पुरुष को 150 रूपये, 03 वर्ष से 12 वर्ष की आयु तक के लिए 50 रूपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 रूपये एवं दिव्यांग के लिए निशुल्क रहेगा एवं शिकारा के लिए महिला, पुरुष को 150 रूपये, 03 वर्ष से 12 वर्ष की आयु तक के लिए 50 रूपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 रूपये एवं दिव्यांग के लिए निशुल्क रहेगा।

Next Post

बानमौर में गिटृटी से भरा ट्रक पलटा, हाईवे जाम

Thu Mar 6 , 2025
मुरैना:आज बानमौर में सुबह गिटृटी से भरा ट्रक पलट गया। बानमौर मेन चौराहे पर अभी तक जाम वाली स्थिति बनी हुई है। हाईवे पर भी धीरे धीरे गाडियां चल रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like