खडसे मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में स्वदेशी खेलों पर चर्चा में होगी शामिल

मुम्बई (वार्ता) केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में स्वदेशी खेलों पर वेव्स 2025 पैनल चर्चा में शामिल होंगी।

जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स 2025) के दौरान “स्वदेशी खेल: भारत से वैश्विक मंच तक” शीर्षक पर होने वाली चर्चा में खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे एक प्रमुख पैनलिस्ट के रूप में शामिल होंगी।

इस चर्चा में खो-खो और कबड्डी से लेकर मल्लखंब और कलारीपयट्टू जैसे स्वदेशी खेल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तपर इन खेलों के पुनरुद्धार और प्रचार में योगदान देने वाली पहलों पर श्रीमती खडसे द्वारा चर्चा की जाएगी। इसमें खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से सहायता और पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के प्रयास शामिल हैं। इसके अलावा, पैनल यह पता लगाएगा कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, कथा और नवाचार कैसे दुनिया भर के नए दर्शकों के लिए स्वदेशी खेलों को पेश करने में मदद कर सकते हैं।

श्रीमती रक्षा निखिल खडसे के अलावा, पैनल में निक कावर्ड (अध्यक्ष, विनियामक बोर्ड, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड), अनुपम गोस्वामी (सीईओ, मशाल स्पोर्ट्स एंड लीग कमिश्नर, प्रो कबड्डी लीग), सुधांशु मित्तल (अध्यक्ष, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया), यानिक कोलाको (सह-संस्थापक, फैनकोड), और मंत्र मुग्ध (अभिनेता, निर्देशक, आरजे) सहित उल्लेखनीय व्यक्ति शामिल होंगे।

Next Post

भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारत इस वर्ष सितंबर और अक्टूबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पद्भुषण और खेल रतन पुरस्कार से सम्माति देवेन्द्र ने शुक्रवार काे बताया कि नयी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 सितंबर से पांच अक्टूबर, 2025 […]

You May Like