चिराग-सात्विक की हार के साथ भारत का इंडोनेशिया ओपन में अभियान हुआ समाप्त

जकार्ता (वार्ता) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को शुक्रवार को पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया की टी काई वुन-मैन वेई चोंग की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया।

आज यहां 43 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक और चिराग की जोड़ी को मलेशिया की टी काई वुन- मैन वेई चोंग को की जोड़ी से 19-21, 16-21 से हार गई। इस जीत के साथ मलेशियाई जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

पहले गेम में सात्विक और चिराग ने काई वुन टी/मैन वेई चोंग को कड़ी टक्कर देते हुए कई बार स्कोर बराबर किया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में 6-4 से बढ़त हासिल की। ​​हालांकि, टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी ने 10-7 की बढ़त बना ली और इसे बरकरार रखा।

वहीं, भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए गेम को अपने हक में करने की पूरी कोशिश की, और स्कोर को 19-19 से बराबर कर दिया, लेकिन आखिर में टी काई वुन/मैन वेई चोंग को ने अपनी पकड़ को मजबूत रखते हुए पहला गेम 19-21 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी काई वुन टी/मैन वेई चोंग ने अपनी जीत की लय बनाए रखी और शुरुआती बढ़त बना ली। वहीं, सात्विक और चिराग ने दूसरा गेम जीतकर मैच को तीसरे गेम तक ले जाने का प्रयास किया लेकिन मलेशियाई खिलाड़ियों ने लगातार चार अंक बनाकर मुकाबला जीत लिया।

Next Post

कनाडा: जंगल की आग के धुएँ के कारण शहरों में वायु की गुणवत्ता हुयी खराब

Sat Jun 7 , 2025
ओटावा, 07 जून (वार्ता) उत्तरी ओंटारियो और कनाडा के प्रेयरीज में लगी जंगल की आग के धुएँ के कारण टोरंटो, ओटावा और मॉन्ट्रियल सहित प्रमुख शहरों में वायु की गुणवत्ता खराब हो गई और दृश्यता कम हो गई। पर्यावरण कनाडा ने शुक्रवार को इन क्षेत्रों के लिए विशेष वायु गुणवत्ता […]

You May Like

मनोरंजन