कनाडा: जंगल की आग के धुएँ के कारण शहरों में वायु की गुणवत्ता हुयी खराब

ओटावा, 07 जून (वार्ता) उत्तरी ओंटारियो और कनाडा के प्रेयरीज में लगी जंगल की आग के धुएँ के कारण टोरंटो, ओटावा और मॉन्ट्रियल सहित प्रमुख शहरों में वायु की गुणवत्ता खराब हो गई और दृश्यता कम हो गई।

पर्यावरण कनाडा ने शुक्रवार को इन क्षेत्रों के लिए विशेष वायु गुणवत्ता वक्तव्य जारी किए, जिसमें चेतावनी दी गई कि वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों से पीड़ित लोगों को बाहर ज़ोरदार गतिविधियों से बचना चाहिए और लक्षण होने पर चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

पर्यावरण कनाडा के डेविड फिलिप्स ने ‘सीटीवी न्यूज़’ पर कहा कि जैसे-जैसे देश भर में जंगल की आग बढ़ती जा रही है, वायु की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है।

श्री फिलिप्स ने कहा, “इस सप्ताह हमने ओंटारियो में जो देखा है, वह यह है कि आग से निकलने वाला धुआँ दक्षिण की ओर आ गया है।”

उन्होंने कहा, “केवल कुछ ही लोग लपटों को देख पाते हैं, लेकिन लाखों लोग धुएँ को सूंघ पाते हैं।”स्विस वायु गुणवत्ता ट्रैकर आईक्यूएआईआर के डेटा के अनुसार, शुक्रवार दोपहर टोरंटो की वायु गुणवत्ता दुनिया में दूसरी सबसे खराब थी।

 

Next Post

उत्तरी चिली में 6.4 तीव्रता के भूकंप से बिजली आपूर्ति बाधित

Sat Jun 7 , 2025
सैंटियागो, 07 जून (वार्ता) उत्तरी चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चिली विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप शुक्रवार को स्थानीय […]

You May Like