
रीवा। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की शिकायत पर लगातार रीवा चाकघाट मार्ग पर संचालित होने वाली बसों की जांच की जा रही है. जांच में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड ने रीवा से कटरा की तरफ जाती हुई ब्रजबाला ट्रैवल्स की बस मिली और उसके दस्तावेजो की जांच की गई जिसमे बस का परमिट नहीं मिला. जिसे जप्त कर सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया. इसके अलावा मार्ग पर चलने वाली बसों में किराया सूची छापा की गई. बसों में आपातकालीन द्वार की भी जांच की गई और एक बस की सीट आपात कालीन द्वार के सामने लगे पाये जाने पर सीट निकलवा कर जप्त कर की गई. ज्ञात हो की आरटीओ रीवा के निर्देशन में लगातार परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के द्वारा भेज अवैध परिवहन कर रही बसों की जांच की जा रही है. माह अप्रैल 2025 में प्रभारी परिवहन सुरक्षा स्क्वाड ने अभी तक 60 बसों पर कार्रवाही की है.
