16 साल से फरार नायक को नासिक से पकड़ा

खंडवा। 16 साल पहले अपराध करके हरसूद से फरार हुए दयाराम पिता रामू नायक को पुलिस नासिक महाराष्ट्र से पकड़ लाई। उसे अदालत में पेश करने के बाद खंडवा जेल भेज दिया गया है। हरसूद के पाटाखाली का रहने वाला है। नासिक में फरारी के बाद काम धंधा करने लगा था। फरारी के कारण उस पर पुलिस ने दस हजार का ईनाम घोषित कर दिया था। पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका -थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर, सउनि विरेन्द्र विसेन, सउनि महेन्द्र यादव, प्रआर 55 रफीक खान, प्रआर विनायक, आर 421 रघुवीर जाटव थाना हरसूद, प्रआर 480 जितेन्द्र, आर 294 सुनील लाडंगे सायबर सेल खण्डवा की रही।

Next Post

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है: उप मुख्यमंत्री

Sun Jan 5 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 5 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है. पहले जो कठिन व जटिल आपरेशन रीवा में नहीं होते थे और इनके इलाज की कोई विशेष सुविधा नहीं थी अब वह दूर […]

You May Like