सुपर स्पेशलिटी अस्पताल असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है: उप मुख्यमंत्री

नवभारत न्यूज

रीवा, 5 जनवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है.

पहले जो कठिन व जटिल आपरेशन रीवा में नहीं होते थे और इनके इलाज की कोई विशेष सुविधा नहीं थी अब वह दूर हो गई है तथा लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में गत दिवस साढ़े चार घंटे तक चले जटिल व कठिन ओपन हार्ट आपरेशन करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी तथा मरीज से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में रीवा में बेहतर इलाज के प्रबंध किए गए हैं. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीवीटीएस सर्जन डॉ राकेश सोनी ने साढ़े चार घंटे ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज के दिल का इलाज किया. वह और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है. उल्लेखनीय है कि डॉ सोनी अब तक 8 बाईपास सर्जरी कर चुके हैं. श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में चिकित्सा की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं ताकि रीवा मेडिकल हब बने और लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े.

निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया तथा कैंसर इलाज के मीशन स्थापना हेतु बनाए जा रहे यूनिट के निरीक्षण के दौरान कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए. इस दौरान चिकित्सक मौजूद रहे.

Next Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से विवाद के बाद नगर निगम कर्मचारी हत्या..

Sun Jan 5 , 2025
– सिकंदराबाद में दो पक्षों में बड़ा विवाद, पत्थर मार कर नगर निगमकर्मी की हत्या.. परिजन ने मरीमता चौराहे पर किया शव रखकर चक्का जाम – पुलिस ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में विवाद के बाद सुरक्षा बल किया तैनात..   इंदौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नगर निगम कर्मचारी के मामूली […]

You May Like