सुसाइड मामले में साथी कर्मियों ने घेरा रांझी थाना, प्रदर्शन

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत वाहन निर्माणी (व्हीएफजे) में रविवार शाम 57 वर्षीय चार्जमैन द्वारा काम के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। ऑल इंडिया डिफेस एम्पलाईज फेडरेशन से संबंधित समस्त यूनियनों ने रांझी थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के संगठन मंत्री अर्नब दास गुप्ता, उत्तम विश्वास का कहना है पूर्व में काम के दबाव के चलते विभिन्न निर्माणिया जैसे आयुध निर्माणी भंडारा में लगभग 10 कर्मचारी, आयुध निर्माणी खमरिया में दो कर्मचारी की जान गई है। अन्य निर्माणियों में अवसाद के कारण कर्मचारियों की औसत आयु पर प्रभाव पड़ रहा है कर्मचारी अल्प आयु में मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन से संबंधित सभी यूनियन ने यह निर्णय लिया है इस दुर्घटना की व्यापक एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में जो भी जिम्मेदार अधिकारी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए अन्यथा ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी। आक्रोशित कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विदित हो कि न्यू कंचनपुर अधारताल निवासी सैमसन मार्टिन का वाहन निर्माणी में चार्जमैन के पद पर पदस्थ था और पिछले एक साल से सिविल मेंटेनेंस का काम देख रहा था। रविवार को निर्माणी में अवकाश होने के चलते उन्हें आवश्यक कार्य के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया था। व्हीकल फैक्ट्री के अंदर चार्ज मैन सैमसंन मार्टिन ने सीएमएस सैक्टर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर थी। शाम करीब 5:25 बजे व्हीकल फैक्टी सुरक्षा सुपरवाईजर पंकज कुमार 42 वर्ष ने सूचना पुलिस को मामले की सूचना दी थी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें लिखा था कि मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं, मुझसे वर्क आर्डर का काम नहीं कर पा रहा हूं जिसके चलते इतना परेशान हूं कि खाना भी नहीं खा पा रहा हूं और तनाव में हूं इसी के चलते में सुसाइड कर रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। इस मामले को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
जबरन सौंपा था नया दायित्व
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति फिटर थ जबरन उन्हें नया दायित्व सौंपा गया था। उन्हें बिल बनाना नहीं आता था । एक बिल में आठ रूपए का अंतर था जिसके चलते अधिकारी फाइल में हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। बिल बनाना नहीं आने की बात अधिकारियों से कई बार की गई थी लेकिन जबरन काम करवाया जा रहा था जिसके चलते पति तनाव में थे।
इन एआईडीईएफ नेताओं ने सैकड़ों कर्मियोंं के साथ किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से पुष्पेंद्र सिंह, सुकेश दुबे, शरद अलवर सुरेश खन्ना, शिवेंद्र रजक विकल फैक्ट्री से अमरेश सिंह, नितेश सिंह, जीसीएफ फैक्ट्री से रोहित यादव उत्तम विश्वास अमित चंदेल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर से राकेश दुबे मनोज साहू, राजेश पटेल, पीके तिवारी नरेंद्र विश्वकर्मा 506 से विकास यादव भारत बेरिया संतोष यादव के साथ सैकड़ो यूनियन के कार्यकर्ता शामिल थे।

Next Post

प्रेम प्रसंग को लेकर बातचीत करने पहुंची महिला से की अभद्रता, पति से मारपीट

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र के चितावद इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महिला अपनी बेटी के प्रेम संबंध को लेकर समझाइश देने गई थी, इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके पति को पीट दिया.थाना […]

You May Like