LTT से सहरसा चलेगी विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन पर भी रुकेगी

इटारसी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा एक तरफा विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01019 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा एक तरफा विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 01019 विशेष ट्रेन 27 अप्रैल 2025 रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 20:55 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन भोर 02:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी लोकमान्य तिलक, ठाणे, कल्याण जं., नासिक रोड, जलगांव जं., भुसावल जं., इटारसी जं., जबलपुर, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगडिय़ा, सहरसा स्टेशनों पर रुकेगी।

Next Post

पहलगाम हादसे के विरोध में प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि दी

Sat Apr 26 , 2025
इटारसी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा पहलगाम में धर्म पूछकर हुए आतंकी हमले में 27 भारतीयों की मौत के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जयस्तंभ चौक पर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं […]

You May Like