आष्टा। न्यायालय में शनिवार को न्यायिक प्रणाली से जुड़े कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के लिए मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा किया गया. शिविर में द्वितीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विजय डांगी, न्यायाधीश महेश कुमार चौहान, मीनाक्षी रावत, नेहा तोमर सिंह, अमन सूलिया तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर उपस्थित थे. शिविर में प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया. साथ ही औषधियों का वितरण भी किया गया. स्वास्थ्य जांच के बाद प्रतिभागियों को आभा कार्ड का ऑनलाइन वितरण भी किया गया. शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. संतोष करांजा, डॉ. शाइनी अंजुम, डॉ. देवेंद्र बदाना तथा मेडिकल स्टाफ परमानंद वर्मा, अशोक परमार, संतोष वैद्य उपस्थित थे.
न्यायालय में लगा मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
