रिहायशी क्षेत्र में पकड़ा अवैध गैस रिफिलिंग अड्ढा, 14 सिलेंडर और उपकरण जब्त

इंदौर: शहर के 42 द्रविड़ नगर जैसे घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा था. इस खतरेभरे खेल का भंडाफोड़ बुधवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने किया. कार्रवाई के दौरान मौके से 14 गैस सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने की मोटर, तौलकांटा और अन्य उपकरण जब्त किए गए.

उक्त कार्रवाई करने वाले अधिकारी एमएम मारु ने बताया कि द्रविड़ नगर में की गई कार्रवाई में शिवसुन्दर व्यास, महादेव मूवेल, राहुल शर्मा और सुचिता दुबे भी शामिल थे. टीम को मौके पर घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के साथ-साथ रिफिलिंग में उपयोग होने वाले कई उपकरण मिले. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी काफी समय से यह अवैध गतिविधि रिहायशी क्षेत्र में ही संचालित कर रहा था, जिससे जानमाल को बड़ा खतरा था.

मौके पर पकड़े गए सिलेंडरों में कुछ आधे भरे हुए भी पाए गए. उन्होंने यह भी बताया कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की रिफिलिंग न केवल अवैध है, बल्कि विस्फोट जैसे बड़े हादसों को भी न्योता देती है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

नोयडा गए रिटायर्ड डाॅक्टर के सूने घर में चोरी

Wed Aug 6 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत बघराजी में चोरों ने रिटायर्ड वेटनरी डाॅक्टर के सूने घर में धावा बोल कर सोने चांदी के जेवर और बंदूक का लायसेंस पार कर दिया। चोरों ने वारदात को समय अंजाम दिया जब डॉक्टर उत्तर प्रदेश के नोयडा में बच्चों से मिलने गए थे। पुलिस ने […]

You May Like