UPSC: सौ बेटियों का 13वॉ बैच शुरू निःशुल्क प्रशिक्षण

सतना:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत संचालित सशक्त वाहिनी अभियान का वर्तमान में 13वां बैच संचालित है। जो कि 8 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इस बैच की 100 बालिकाओं को कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और स्वयं की आईएएस बनने की पूरी यात्रा के बारे में भी बच्चों को बताया की कैसे उनके मन में इस की परीक्षा को देने का विचार आया और किस तरह उन्होंने इसकी तैयारी की।

यूपीएससी की तैयारी में उन्होंने बताया कि सबसे पहले नोटिफिकेशन का गहनता से अध्ययन करना चाहिए, सिलेबस और पुराने पेपर्स के आधार पर तैयारी करनी चाहिए। एनसीईआरटी की किताबो र्के माध्यम से बेस मजबूत करना चाहिए कम से कम किताबें पढ़ें और उन्हें कई बार पढ़ने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने न्यूज़ पेपर कैसे पढ़ना है, इसकी जानकारी दी गई। ऑल इंडिया रेडियो एप के माध्यम से कैसे तैयारी कर सकते हैं उसे एप में सुर्ख़ियों के वीडियो के उदाहरण के माध्यम से वर्तमान में घट रही घटनाओं के बारे में परीक्षा में उसके महत्व के बारे में समझाया।कैसे नोट्स बनाना है।

Next Post

कराची किंग्स के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की राेमांचक जीत

Sat Apr 26 , 2025
लाहौर, 26 अप्रैल (वार्ता) कराची किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। 143 रनो के विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची ने अच्छी शुरुआत के बावजूद के छह विकेट 5.4 ओवर के खेल में मात्र 22 […]

You May Like