पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुव्यवस्थित प्रयास हों 

सीधी। संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कमिश्नर रीवा संभाग बी.एस. जामोद की अध्यक्षता में स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, क्षेत्र संचालक अमित कुमार दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कमिश्नर जामोद ने पर्यटन को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने पर जोर देते हुए रिसॉर्ट्स, जिप्सी जैसी सुविधाओं के विस्तार और निजी निवेशकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रचार रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सोशल मीडिया पर करने और बांधवगढ़, संजय टाइगर रिजर्व, चंद्रेह व मुकुंदपुर सफारी को पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया।

विधायक टेकाम ने होम स्टे, वाटर स्पोर्ट्स और स्थानीय रोजगार बढ़ाने पर बल दिया। क्षेत्र संचालक दुबे ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़कर 9,120 हो गई है और इस वर्ष बडका डोल बफर क्षेत्र में नाइट सफारी शुरू होगी।

Next Post

सन सिटी में प्रॉपर्टी ब्रोकर पर फायरिंग, बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज जारी

Wed Sep 24 , 2025
इंदौर. बुधवार को सन सिटी इलाके में देर शाम हुई सनसनीखेज घटना ने लोगों को हड़कंप मचा दिया. प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज नागर पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में उन्हें पेट और हाथ में गोली लगी. गंभीर हालत में मनोज नागर को तुरंत बॉम्बे […]

You May Like