नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अजय कुमार पासवान को बिहार प्रदेश इकाई का मीडिया एवं प्रचार विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री पासवान की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरु करने को कहा है।
