
मंडला। मंडला और बालाघाट जिले की सीमा पर चिमटा फॉरेस्ट कैंप में रविवार को हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोपहर से शुरू हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने नक्सली की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इस वजह से सुरक्षाबल मृत नक्सली के शव तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि दूर से पुरुष का शव दिखाई दे रहा है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अंधेरा होने के बाद भी जारी है। इलाके में और नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका के चलते पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है।
