अवैध मदरसे और अचलेश्वर मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर में सामने आए कथित अवैध मदरसे में नाबालिग बच्चों के साथ प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा मोतीमहल स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार और अतिक्रमण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक मदरसे में नाबालिग बच्चों को प्रताड़ित करने और उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों में रखने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठन ने परिसर में उपलब्ध दस्तावेजों, बच्चों की सुरक्षा और वहां रखी सामग्री की जांच कराने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
वहीं, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित मजार और अतिक्रमण के मामले में संगठन ने संबंधित भूमि के स्वामित्व, निर्माण की अनुमति और अतिक्रमण की स्थिति की जांच कराने की मांग रखी। ज्ञापन में कहा गया कि जांच में अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने प्रशासन से दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Next Post

लुंबिनी विहार में बनेगा सामुदायिक भवन सह पार्क

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर:नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 22 के लुंबिनी विहार क्षेत्र में सामुदायिक भवन सह पार्क का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकृति मिलने के बाद ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। नगर निगम […]

You May Like