लुंबिनी विहार में बनेगा सामुदायिक भवन सह पार्क

ग्वालियर:नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 22 के लुंबिनी विहार क्षेत्र में सामुदायिक भवन सह पार्क का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकृति मिलने के बाद ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। नगर निगम ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है।

लुंबिनी विहार रहवासी क्षेत्र समिति के अध्यक्ष एन.डी. मौर्य ने बताया कि वार्ड के लुंबिनी विहार, हरिपुरम, दिव्यांशु विहार, न्यू सुरेश नगर, तरुण विहार कॉलोनी, इंद्रमणि नगर और ओम नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, बच्चों के खेलने और वरिष्ठ नागरिकों के टहलने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं था। इसे देखते हुए क्षेत्र की रिक्त शासकीय भूमि पर सामुदायिक भवन सह पार्क बनाने की मांग की जा रही थी।नगर निगम द्वारा मांग स्वीकार किए जाने और निर्माण प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने निगम का आभार जताया। उनका कहना है कि भवन और पार्क बनने से क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को भी सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी रहे मौजूद :
भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद प्रमोद खरे, नगर निगम के कर्मचारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि तथा रहवासी क्षेत्र समिति एवं डॉ. अंबेडकर विचार समिति के अध्यक्ष एन.डी. मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वीरेंद्र शौर्य, डॉ. कमलेश इंदोरिया, रामकृष्ण गोयल, देशराज सिंह अर्गल, रामगोपाल मिलन, विजय कुमार पीपरोलिया, होतम सिंह मौर्य, देवेंद्र सिंह राजोरिया, सतीश कदम, धारा सिंह बिजोल, राहुल गिदौलिया, डॉ. अशोक बरैया, लालता प्रसाद बौद्ध, शिवराज सिंह, रूप किशोर नगर, डॉ. हेमंत मरैया, मनीराम काटोरिया, विद्याराम नवीन, बदन सिंह, जी.आर. बौद्ध, लक्ष्मण सिंह, आर.एस. सुमन, जी.आर. मालोनी, फूल सिंह बमरोलिया, राज जोनवर, पी.डी. राहुल, आर.एस. दंडोतिया, आर.पी. खरे, आर.पी. कतरौलिया, श्यामलाल अर्गल, रमेश पंकज, राममूर्ति सेगर, मलखान सिंह अर्गल, ए.आर. मौर्य, मनीष कुमार, दलवीर मौर्य, डॉ. राजेश पाराशर, गणेश राम मालोनी, कमलेश गोयल, करन सिंह, महाराज सिंह, मायाराम बंसल, राजेश पचोरिया, राजकुमार सिंह, रामरूप राजोरिया, श्याम सिंह पोसिया और रमेश सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Post

सर्राफ एवं स्वर्णकार संघ ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर। सर्राफ एवं स्वर्णकार संघ की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर मुरार स्थित जैन धर्मशाला, चिक संतर में उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के व्यापारी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सभी ने खीर और दाल-टिक्कर का आनंद लिया। साथ ही संघ […]

You May Like