नवरात्रि पर बिजासन माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

इंदौर: धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर में नवरात्रि पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्राचीन बिजासन माता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त माता रानी के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

इधर, बिजासन टेकरी के पास पारंपरिक मेले की रौनक भी बढ़ गई है। मेले में श्रद्धालुओं के साथ परिवारों की आवाजाही शुरू हो गई है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था टेकरी के नीचे की गई है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक बिजासन माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहेगा। माता के जयकारों से गूंजता मंदिर परिसर शहर की धार्मिक आस्था और परंपरा का जीवंत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।

Next Post

चैन स्नेचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Oct 12 , 2026
सतना : बेटी को स्कूल छोडऩे के लिए निकली महिला को डरा धमकाकर पर्स लूट लिए जाने की सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी युवकों को दबोच लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है. वहीं फरार तीसरे साथी की तलाश की जा […]

You May Like

Play sound