जब्त गांजे की कीमत 32 हजार आंकी गई
सतना : झोले में गांजा भरकर ग्राहक के इंतजार में खड़े तस्कर को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया. तलाशी लिए जाने पर झोले में कुल 3.2 किलो गांजा निकला. जिसकी कीमत 32 हजार रु आंकी गई.कोतवाली मैहर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गांजा तस्कर के ग्राहक के इंतजार में खड़े होने की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम फौरन रवाना हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रीवा रोड पर केजेएस सीमेंट फैक्ट्री मोड़ के आगे एक व्यक्ति झोला लिए हुए नजर आया.
पुलिस को देखते ही उसने वहां से भागने का प्रयास किया. लेकिन घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया. पूछताछ किए जाने पर उसकी पहचान मनोज पटेल पिता अशोक पटेल निवासी बटैया रामनगर के तौर पर हुई. इसी कड़ी में जब उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली गई तो पॉलीथीन में गांजा रखा मिला. झोले में से कुल 3.2 किलो गांजा बरामद हुआ. जिसकी कीमत 32 हजार रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.
