WPL 2026 ऑक्शन के बाद सभी टीमों का बदला स्क्वाड

दिल्ली में हुए WPL मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। कई स्टार मालामाल हुए और कई अनसोल्ड रहे। नीलामी के बाद पांचों टीमों के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

महिला प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर को संपन्न हुआ, जहां सभी पाँच फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस मेगा ऑक्शन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई, जबकि कुछ नाम हैरान करते हुए अनसोल्ड भी रहे। आगामी सीजन के लिए टीमों ने संतुलित स्क्वाड बनाने पर जोर दिया है, ताकि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

दीप्ति शर्मा रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी

नीलामी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। यूपी ने उनके लिए राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल किया और उन्हें वापस अपने स्क्वाड में ले लिया। इस बड़ी डील के साथ दीप्ति इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। ऑक्शन में अमेलिया केर, शिखा पांडे, सोफी डिवाइन और मेग लेनिंग जैसे बड़े नामों पर भी दिल खोलकर बोली लगाई गई। वहीं, कुछ अनुभवी प्लेयर्स को उम्मीद के विपरीत कोई खरीददार नहीं मिला।

Next Post

हार्ड हिटर बनना मजबूरी नहीं…WPL में GG का हिस्सा बनीं भारती फुलमाली

Fri Nov 28 , 2025
WPL 2026 नीलामी में भारती फूलमाली 70 लाख में गुजरात जायंट्स की फिर बनीं हिस्सा। नवभारत से खास बातचीत में उन्होंने बहुत कुछ साझा किया। पढ़ें इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में… विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की स्टार खिलाड़ी भारती फुलमाली एक बार फिर गुजरात […]

You May Like