हार्ड हिटर बनना मजबूरी नहीं…WPL में GG का हिस्सा बनीं भारती फुलमाली

WPL 2026 नीलामी में भारती फूलमाली 70 लाख में गुजरात जायंट्स की फिर बनीं हिस्सा। नवभारत से खास बातचीत में उन्होंने बहुत कुछ साझा किया। पढ़ें इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में…

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की स्टार खिलाड़ी भारती फुलमाली एक बार फिर गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा बनी हैं। टीम ने उन्हें 70 लाख रुपये में राइट-टू-मैच (RTM) के जरिए खरीद लिया। पिछले दो सीजन गुजरात जायंट्स से खेलने के बाद वो इस सीजन फिर से गुजरात जायंट्स के लिए खेलते दिखेगी। नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच उनकी बोली को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

नवभारत से खास बातचीत में भारती फुलमाली ने बताया कि नीलामी लाइव देखते समय उनके मन में उत्साह के साथ घबराहट भी थी। उन्होंने कहा, “थोड़ा डर लग रहा था क्योंकि बहुत देर तक किसी टीम ने बिड नहीं किया था। लेकिन जैसे ही गुजरात ने बोली लगाई, थोड़ी राहत मिली। फिर मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई तो अच्छा लगा। मुंबई के बाद यूपी वॉरियर्स भी इस रेस में शामिल हो गई। जिसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।”

Next Post

यूनुस के ग्रामीण माइक्रोफाइनेंस नेटवर्क का कथित रूप से अल कायदा, मुस्लिम ब्रदरहुड से संबंध: रिपोर्ट

Fri Nov 28 , 2025
ढाका, (वार्ता) बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के वैश्विक ‘ग्रामीण’ नेटवर्क का कथित रूप से उन व्यक्तियों के साथ लंबे समय से संबंध रहे है, जिनकी पहचान पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने ओसामा बिन लादेन और अलकायदा नेटवर्क के वित्तपोषक के रूप में की है। यह जानकारी […]

You May Like