
सिंगरौली। जिले के रैला धर्मकांटा के समीप बने निजी हेलीपैड पर उद्योगपति गौतम अडानी का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। हेलीपैड से उतरने के बाद वे काफिले के साथ कार से अदाणी पावर प्लांट के लिए रवाना हुए। वहीं परियोजना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान मौके पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। जिला पुलिस, विशेष सुरक्षा दल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। सूत्रों के अनुसार गौतम अडानी का यह दौरा पावर प्लांट से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा और अधिकारियों के साथ बैठक के उद्देश्य से बताया जा रहा है। उनके आगमन से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और लोग एक झलक पाने के लिए मार्ग के किनारे जमा हो गए। हेलीकाफ्टर को लैण्ड होते देख लोगों की उत्सुकता बढ़ गई और बच्चे भी दूर से ही हेलीकाफ्टर को देखते नजर आये।
