
भोपाल। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भोपाल में मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। मस्जिदों में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के इस कानून के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
मध्यप्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता ज़ीशान रहमान ने कहा कि यह विरोध वक्फ संपत्तियों और उससे जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस कानून पर पुनर्विचार करे और समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करे।
रहमान ने कहा कि यदि सरकार 15 अप्रैल तक इस कानून में बदलाव नहीं करती है, तो इक़बाल मैदान में एक बड़ा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
