मौद्रिक नीति की मुख्य बातें

मुंबई 09 अप्रैल (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:

… रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम होकर अब 6.00 प्रतिशत

… स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 5.75 प्रतिशत पर

… मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.25 प्रतिशत पर

… बैंक दर 6.25 प्रतिशत पर

… वित्त वर्ष 2025-26 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान।

…अगले वित्त वर्ष के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जिसमें पहली तिमाही में 6.5 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

… चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई के 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जिसमें पहली तिमाही में महंगाई दर 3.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही में थोड़ी अधिक 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

… मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 4 से 6 जून 2025 को।

Next Post

रुपया 47 पैसे टूटा

Wed Apr 9 , 2025
मुंबई, 09 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ के आर्थिक प्रभाव को लेकर वैश्विक स्तर पर बनी चिंता से आज अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 47 पैसे की गिरावट लेकर 86.73 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.26 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार […]

You May Like