हनुमान बांध के गेट 40 वर्षो के बाद पहली बार खुले, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा

ग्वालियर: शहर में लगातार हुई वर्षा की वजह से सभी बांध ओवरफ्लो हो चुके है। तिघरा बांध के जल संसाधन विभाग द्वारा 16 बार गेट खोले जा गये है। 1915 में निर्माण किये तिघरा बांध के वर्षा के मौसम में 16 बार गेट खोलना इतिहास में पहली बार हुआ है। वहीं वीरपुर के हनुमान बांध के अधिक भर जाने की वजह से इसका पानी 40 साल के बाद छोड़ा गया है। लेकिन हनुमान बांध के चारों ओर अतिक्रमण हो गया।

इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं है। इसके साथ ही हनुमान बांध के गेट खोलने से इसमें सालों से जमी गाद और जल कुम्भी अब धीरे-धीरे साफ हो गयी है । हनुमान बांध के 5 गेट खोल दिये जाने की वजह स्वर्ण रेखा नदी में जलस्तर बढ़ गया है।

Next Post

तेज रफ्तार बीएसएफ बस की टक्कर से पुजारी की मौत

Wed Sep 10 , 2025
इंदौर: एयरपोर्ट रोड पर बुधवार सुबह उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब बीएसएफ की मिनी बस ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय पुजारी को टक्कर मार दी. घटना एरोड्रम थाने के सामने हुई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान विजय श्री कॉलोनी निवासी […]

You May Like