नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत साठियां कुआं में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही दमोह से ससुराल पक्ष देर शाम शहर पहुंंच गया और कोतवाली थाने पहुंचकर मायके पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी के मुताबिक दमोह में रहने वाली निक्की शर्मा दो साल पहले उसका विवाह जबलपुर कोतवाली साठियां कुआं निवासी रौनक शर्मा कपड़ा कारोबारी के साथ हुआ था।

सोमवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही मृतिका के परिजन दमोह से शाम पांच बजे शहर पहुंचे और उनका आरोप रहा कि दमोह निवासी पिक्की इंद्राना मझौली मेें नाना के घर पर रहती थी। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज मिलने और पैसों की मांग करते हुए प्रताडि़त किया जाने लगा था।

शादी के बाद से निक्की नाना से हर माह पांच से दस हजार रूपए लेकर जाती थी और पति को देती थी, इस बार पैसे नहीं दिए तो ससुराल पक्ष उसे प्रताडि़त कर उसके साथ मारपीट करने लगा। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मृतिका का पीएम होगा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

Next Post

ननि कर्मचारियों से मारपीट, थाने का घेराव

Tue May 6 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में सफाई कार्य के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके विरोध में थाने का घेराव किया गया।अजाक्स संघ अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि नगर निगम संभाग क्रमांक 10, रांझी के […]

You May Like