ननि कर्मचारियों से मारपीट, थाने का घेराव

जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में सफाई कार्य के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके विरोध में थाने का घेराव किया गया।अजाक्स संघ अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि नगर निगम संभाग क्रमांक 10, रांझी के अंतर्गत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम चल रहा था.

तभी रेखा चौधरी एवं उनके पुत्र मृदुल चौधरी द्वारा सुपरवाईजर रिषी यादव, ट्रिपर चालक एवं हेल्पर के साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी गई। जब थाने में शिकायत की गई तो एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिसके चलते अजाक्स संघ के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया, जिसके बाद आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया।
हड़ताल की चेतावनी
इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई। रांझी थाने का घेराव करने के दौरान अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा, जगदीश नन्हेट, गुलशन जबलपुरी, श्रीनिवासलू, रिषी यादव, अचैया कोरी, राजेन्द्र पटेल, मन्नूलाल पटेल, रामाराव मगरदे, कालूराम सोलंकी, समीम, सामियल, दयाराम धु्रर्वे, कोयरी नायडू, रामू, जे. प्रवीण, महेन्द्र मलिक, सोनू श्रीवास, राममूर्ति, राहुल कोरी, सुनील सिगोटिया समेत अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

7 तक डीएसओ लॉगिन पर होगी खरीदी

Tue May 6 , 2025
जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए शासन के निर्देश अनुसार 5 मई सोमवार को खरीदी पूरी हो चुकी है। लेकिन जिले में डीएसओ लॉगिन पर 7 मई तक खरीदी जारी रहेगी। जिसके लिए किसानों के अंतिम दिन तक जो विशेष अनुमति से स्लॉट बुक हुए हैं, उन्हीं किसानों […]

You May Like

मनोरंजन